Our Group College
श्री चन्द्रबली बालिका महाविद्यालय उच्च शिक्षा का प्रकष्ठ प्रांगण है जिसमें छात्रायें अनुशासित ढंग से शिक्षा ग्रहण करते है | अनुशासन हाँ अनुशासन ! धौकनी के चलते, धुँवा उड़ते रूप को अन्यथा में न ले | यहाँ वीरता के तार काढ़े जा रहे है, जिसकी मधुर ध्वनि जन जीवन के हृदयों को झंकृत करती रहती है | इसमें जीवन है आशा है और है प्रकृति के प्रकृष्ट पुरुष को सही राह देने की ललक | इसमें मानव को मानव बने रहने का सन्देश है | यह महाविद्यालय अमराइयों के झुरमुट में अवस्थित है | स्नेह निष्यन्दिनी धवल दृष्टि से यह निहारा जाता है | इसको देख कर सहसा निकल पड़ता है - यह नक्षत्र खचित नील आकाश है, यह व्यंजन है हविश्यानन है, वसंत है, वर्षा है उपभोग है, पूजन है | आओ हमलोग हृदय उच्छवसित आशीर्वाद की आहुति डाल कर अपने को उजागर करें |
ऐसा ही होना चाहिए और ऐसा ही होगा |